अत्यधिक गर्मी से श्रमिकों को बचाव के लिए नियोजक को बरतनी होगी सावधानी


श्रम अधिकारी ने दिए श्रमिकों को पेयजल, शेड, छाव एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश

शिवपुरी-संस्थान, स्थापना एवं ठेकेदारी कार्य के नियोजक पर्याप्त पेयजल, शेड, छाव एवं सुरक्षा के साधन श्रमिकों को उपलब्ध कराए। जिससे श्रमिकों के स्वास्थ्य पर लू एवं गर्मी का प्रभाव न हो। 
श्रम पदाधिकारी एस.के.जैन ने बताया कि वर्तमान समय में तापमान अत्यधिक होता जा रहा है। जिससे लपट एवं लू का प्रकोप बढ़ा है। शिवपुरी जिले के सभी नियोजक अपने संस्थान में कार्यरत श्रमिकों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल, शेड, छाव एवं सुरक्षा के साधन उपलब्ध कराए।