Press "Enter" to skip to content

बरातियों से ओवरलोड पिकअप वाहन पलटने से नाबालिग की मौत, 19 घायल

शिवपुरी। जिलेभर में सड़कों पर ओवरलोड वाहन दौड़ते हुए आसानी से देखे जा सकते हैं, जिसमें लोग अपनी जान को हथेली पर रखकर सफर करते हैं। इसी तरह का वाक्या रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम मथना के समीप बारातियों को ईसागढ़ ले जा रहा पिकअप वाहन के पलटने से देखा गया। इस वाहन में भी क्षमता से अधिक लोग सवार थे। वाहन में सवार एक 16 वर्षीय बालक जीतू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को रन्नौद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार करैरा अनुविभाग के ग्राम दांगीपुरा से बारात ईसागढ़ जा रही थी और सभी बाराती पिकअप वाहन में सवार होकर रन्नौद से ग्राम मथना ही पहुंचे थे कि वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे पिकअप में सवार जीतू पुत्र पन्ना आदिवासी उम्र 16 वर्ष निवासी दांगीपुरा करैरा की मौत हो गई, जबकि कृपाल पुत्र पीतम आदिवासी, सचिन आदिवासी, शीतल पुत्र मुरारी, विशाल आदिवासी, राकेश आदिवासी, चंदू आदिवासी, जयभान आदिवासी, शंभू पुत्र सूरज आदिवासी, नंदकिशोर पुत्र नत्थू आदिवासी, कल्ला पुत्र गौतम आदिवासी निवासी दांगीपुरा करैरा घायल हो गए, जिन्हें डायल 100 की मदद से रन्नौद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!