Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर के प्रसिद्ध डॉक्टर्स की नि:शुल्क सेवाओं का उठाएं लाभ, कल मानस भवन में लगेगा शिविर

शिवपुरी। शहर की समाजसेवी संस्था मानव वेलफेयर सोसायटी द्वारा कल 13 मई को स्थानीय मानस भवन में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्वालियर के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट एवं मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद गुप्ता, स्त्री प्रसूति एवं निसंतानता रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या गुप्ता और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश मोदी चैकअप करेंगे। जिसके लिए 7 मई से लगातार रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हैं। 
संस्था के संयोजक एड. संतोष शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया है कि शहर के नियत स्थानों पर रजिस्ट्रेशन कार्य प्रारंभ हैं जो लोग उक्त स्थान तक नहीं पहुंच पाए हैं वह कल सुबह 8 बजे से 11 बजे तक शिविर स्थल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। शिविर में सिर दर्द, कमर दर्द, मिर्गी रोग, पैरालायसिस, दिमागी बुखार, अनिद्रा, बेहोशी, स्पोडिलाइटिस, निसंतानता, गर्भावस्था, किशोरावस्था, रजोनिवृत्ति, बच्चेदानी की गठान, कैंसर संबंधित समस्या और हृदय रोग से संबंधित रोगों का चैकअप किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। संस्था के पदाधिकारियों ने शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शहरवासियों से उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!