
शिवपुरी। स्थानीय ठाकुर बाबा मंदिर राघवेंद्र नगर शिवपुरी में चल रही नियमित योग कक्षा में जिसमें स्वामी रामदेव के सानिध्य में होने वाले शिवपुरी के शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता पतंजली योगपीठ की महिला जिला प्रभारी अर्चना अग्रवाल द्वारा की गई एवं योग शिक्षक नामीता गोयल के द्वारा दी गई। अर्चना अग्रवाल ने कहा कि स्वामी रामदेव के आगमन के पूर्व योग कक्षाओं का विस्तार प्रत्येक वार्ड तक किया जाएगा। आगामी माह में होने वाले शिविर की तैयारियों और प्रचार-प्रसार हेतु समिति के सदस्यो को दायित्व सौंपे गए। बैठक में विशेष रूप से शोभा गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, नामीता गोयल, संगीता बंसल, अंजू मित्तल, मधु गर्ग, साधना, रानी सेन, रीता परमार, गायत्री गुप्ता, नीतू पाल, वंदना पाल मौजूद थे।






Be First to Comment