
शिवपुरी। गत दिवस जाटव समाज द्वारा अम्बेडकर मंगल भवन पोहरी में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया था। उक्त सम्मेलन में जाटव समाज के सहयोग से 06 जोडों का विवाह संपन्न हुआ। आयोजन में जाटव समाज द्वारा वर एवं वधु पक्ष से किसी भी प्रकार का आर्थिक सहयोग न लेकर समाज जनों द्वारा एकत्रित धन राशि से सम्मेलन आयोजित किया गया।
जाटव समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विधायक भारती ने जाटव समाज द्वारा नि:शुल्क रूप से विवाह संपन्न कराए जाने पर आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने दाम्पत्य बंधन में प्रवेश करने जारहे वर-वधुओं को भी शुभकामनाऐं दीं। इस अवसर पर जाटव समाज द्वारा अम्बेडकर भवन की वाउण्ड्रीवाल कराए जाने की मांग पर विधायक भारती ने पोहरी अनाज मण्डी के समीप स्थित अम्वेडकर भवन की वाउण्ड्रीवाल के निर्माण हेतु विधायक निधि मद 04 लाख की राशि प्रदान किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक भारती के साथ जाटव समाज सम्मेलन समिति के अध्यक्ष श्रीलाल जाटव, सचिव गजुआराम जाटव, कोषाध्यक्ष नक्टूराम जाटव रांठखेडा, सेवकराम जाटव नानौरा, कन्हैयालाल राजे, दिनेश जाटव बमरा सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य गण एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।






Be First to Comment