
MP Board Result 2018: बस एक दिन का इंतजार और मपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के सोमवार 14 मई को सुबह साढ़े 10 बजे अपनी साल भर की मेहनत का फल मिल जाएगा। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2018 की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले साल की तरह अपने आवास से करेंगे। रिजल्ट का ऐलान होते ही छात्र-छात्राएं mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर पाएंगे और स्कोर कार्ड देख सकेंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मैरिट में आने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा। यह लगातार दूसरा साल है, जबकि दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट एक साथ एक ही दिन आ रहा है। हायर सेकंडरी व्यावसायिक, हाईस्कूल व हायर सेकंडरी मूक-बधिर श्रेणी के अलावा डीपीएसई व शारीरिक पत्रोपाधि उपाधि 2018 का रिजल्ट भी इस मौके पर घोषित होगा।
मध्य प्रदेश दसवीं और बारहवीं के करीब 20 लाख स्टूडेंट्स को 14 मई का इंतजार है। पिछले चार साल से 10वीं के नतीजे बेहद खराब आ रहे हैं। इसलिए 10वीं के स्टूडेंट्स ज्यादा नर्वस हैं। पिछले चार सालों से आधे विद्यार्थी फेल हो रहे हैं।
7.69 लाख स्टूडेंट्स दसवीं के हैं और 11.48 लाख 12वीं के स्टूडेंट्स शामिल थे। वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 3 अप्रैल तक चली थीं, जबकि एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित कराई गई थीं।
विद्यार्थी व उनके अभिभावक परीक्षाओं के रिजल्ट को निम्न वेबसाइट पर देख सकेंगे
www.mpbse.nic.in
www.mpresults.nic.in
https://mpbse.mponline.gov.in
www.examreasult.net/mp
www.indiaresults.com
www.examresults.net






Be First to Comment