घर का ताला लगाकर शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र की तारकेश्वरी कॉलोनी में रहने वाले बस ऑपरेटर सतेन्द्र सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह भदौरिया उम्र 47 वर्ष के सूने घर पर 11 और 12 अप्रैल के बीच में अज्ञात चोरों ने धाबा बोल दिया। चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, एलईडी एवं नगदी सहित कुल तीन लाख 75 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय पूरा परिवार शिवपुरी में शादी समारोह में गया हुआ था जबकि घर पर ताला लगा हुआ था। इस बात की भनक चोरों को लग गई और उन्होंने इसका फायदा उठाया। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment