10 वीं में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में शिवपुरी की नैन्सी ने (97.6%)आठवां तो नीतेश और अभिषेक ने बनाया (97.4%) नवां स्थान

शिवपुरी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा मप्र बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2018 के परिणाम सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जारी कर दिए। इसके बाद सीएम मेरिट में आए विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। हाईस्कूल का रिजल्ट 66.54 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल की तुलना में 16.68 प्रतिशत ज्यादा है। 10वी में पहले स्थान पर दो विद्यार्थी रहे, शाजापुर के हर्षवर्धन परमार और विदिशा की अनामिका साध ने पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं शिवपुरी जिले से भी प्रदेश की प्रावीण्य सूची में तीन विद्यार्थियों ने अपना नाम दर्ज कराकर शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया। प्रावीण सूची में कु. नैन्सी महादुले पुत्री राकेश महादुले अनुक्रमांक 181643406 स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर कन्या हाईस्कूल शिवपुरी ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर आठवा स्थान प्राप्त किया जबकि नीतेश धाकड़ पुत्र रामभरत धाकड़ अनुक्रमांक 181625031, स्कूल प्रज्ञा बाल मंदिर उ.मा.वि. लक्ष्मी बाई कालेनी, शिवपुरी और अभिषेक कुशवाह पुत्र राजेश कुशवाह अनुक्रमांक 181645327, स्कूल इंडियन पब्लिक उ.मा.वि झिंगुरा  शिवपुरी ने 500 में से 487 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से नवां स्थान प्राप्त किया।