
करैरा। दिनाराक्षेत्र के ग्राम कुचलौन में एक ट्रेक्टर पलट गया जिससे चालक की नीचे दबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुचलौन निवासी यशवेंद्र परमार का ट्रेक्टर पर सूरजभान आदिवासी को चालक के रूप में रखे हुए था। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर जब सूरजभान पुत्र किशना आदिवासी निवासी कुचलौन जब गांव से नदी की ओर रेत भरने जा रहा था तभी रास्ते में ट्रेक्टर अनियित्रत होकर पलट गया और सूरजभान उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर दिनारा थाना प्रभारी अशोक बाबू शर्मा मौके पर पहुंचे और लाश को ट्रेक्टर के नीचे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया






Be First to Comment