Press "Enter" to skip to content

प्रदेश में गणित, वाणिज्य और कृषि संकाय में शिवपुरी ने लहराया परचम, किया एमपी टॉप

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय और गुरूनानक स्कूल के छात्र-छात्राओं का प्रदेश में रहा दबदबा

गुरूनानक उ.मा.वि. शिवपुरी की छात्रा कु. आयुषी धेंगुला

शिवपुरी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा मप्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 2018 के परिणाम सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जारी कर दिए। खासबात यह है कि शिवपुरी के छात्र-छात्राओं ने गणित संकाय, वाणिज्य संकाय और कृषि संकाय में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश में शिवपुरी का परचम लहराया है। गणित समूह से शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. क्र.1, शिवपुरी के छात्र ललित पंचोरी पुत्र प्रमोद अनुक्रमांक 281632873 ने प्रदेश में 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं प्रदेश में दूसरा स्थान पर इसी स्कूल के आनंद धाकड़ पुत्र प्रहलाद 281632988 ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर किया। वाणिज्य संकाय में गुरूनानक उ.मा.वि. शिवपुरी की छात्रा कु. आयुषी धेंगुला पुत्री मृगंक धेंगुला अनुक्रमांक 281634337 ने 500 में से 479 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृषि संकाय शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. क्र.1, शिवपुरी के छात्र  संतोष रावत पुत्र धनीराम रावत अनुक्रमांक 281632890 ने 500 में से 480 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शिवपुरी के टीचर का बेटा 12वीं का टॉपर

12वीं मेरिट की गणित संकाय की मेरिट लिस्ट में शिवपुरी के ललित पचोरी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में से 492 अंक प्राप्त किए हैं। भोपाल पहुंचे ललित ने बताया कि उनका सपना सिविल सर्विसेस में जाने का है। उनके पिता प्रमोद पचोरी टीचर हैं। ललित का कहना है कि उन्होंने अलग-अलग विषयों को लेकर तैयारी की, जिस समय जो विषय अच्छा लगता उसे पढऩे लगते। स्कूल में पढाए गए गणित का हर दिन रिविजन किया। हर दिन करीब 5-6 घंटे की पढ़ाई की। ललित उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 का छात्र है। 

यह है 12वीं बोर्ड गणित संकाय मेरिट टॉप 5 की लिस्ट

1- ललित पचौरी- शिवपुरी
2- आनंद धाकड़- शिवपुरी
3- विशाल पटेल- नरसिंहपुर
4- सुनंदा बरासिया- सिवनी
5- भूमिका पाटनकर- बैतूल

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!