Press "Enter" to skip to content

चलो पंचायत अभियान के अंतर्गत भाजपा नेताओं ने ग्रामों का किया भ्रमण

शासकीय जनहितकारी योजनाओं की दी जानकारी

शिवपुरी। चलो पंचायत महाअभियान के तहत आज भाजपा के नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों को शासकीय जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष तेजमल सांखला ने ठर्रा ग्राम जाकर ग्रामीणों को बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं से वह किस तरह विकास पथ पर अग्रसर हो सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना और लाडली लक्ष्मी योजना की विशेष रूप से जानकारी दी और किसानों को बताया कि उन्हें अपनी फसल का बीमा कराना चाहिए जिससे वह अतिवृष्टि और अनावृष्टि से होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता इस अभियान के तहत ग्राम बांसखेड़ी पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणजन एवं आदिवासियों के बीच भिन्न-भिन्न लोकोपयोगी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रेमसिंह रावत, रमेश रावत, राजवीर आदिवासी आदि भी उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!