Press "Enter" to skip to content

अज्ञात वाहन ने रोहित बाथम में मारी टक्कर, मौत

शिवपुरी। कल रात सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में सतनवाड़ा नरवर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर युवक रोहित बाथम की जान ले ली। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन भगा ले गया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात्रि 7:15 बजे नरवर रोड़ चौराहे पर जब रोहित बाथम सड़क से गुजर रहा था तो तेज गति से आ रहे वाहन ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से रोहित की मौत हो गई और वाहन चालक वाहन भगा ले गया। पुलिस ने इस मामले में सोनू पुत्र सुरेश बाथम निवासी नरवर की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 304ए का मामला कायम कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!