Press "Enter" to skip to content

प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं से कलेक्टर कल करेंगे चर्चा

शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं एवं 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में राज्य एवं जिले की प्रवीण्य सूची में जिले के छात्र-छात्राओं द्वारा स्थान प्राप्त करने पर 15 मई 2018 को अपराह्न 05 बजे जिलाधीश कार्यालय शिवपुरी के सभाकक्ष में कलेक्टर तरूण राठी छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर उनकी इस सफलता के लिए शुभकामनाए देंगें।
राज्यस्तरीय प्रवीण्य सूची में हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2018 में गणित संकाय में शासकीय उत्कृष्ट उमावि विद्यालय शिवपुरी के छात्र ललित पचौरी ने प्रथम स्थान एवं छात्र आनंद धाकड़ ने द्वितीय स्थान, कृषि संकाय में छात्र संतोष रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि कोमर्स संकाय में अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरूनानक शिवपुरी की छात्रा कु.आयुषी डेंगुला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्तरीय प्रवीण्य सूची में हाईस्कूल परीक्षा 2018 में अशासकीय सरस्वती विद्यालय मंदिर शिवपुरी की छात्रा कु.नैनसी महादुले ने 8वां स्थान, अशास.प्रज्ञा बाल मंदिर शिवपुरी के नीतेश धाकड़ और आईपीएस स्कूल झीगुरा शिवपुरी के छात्र अभिषेक कुशवाह ने 9वां स्थान प्राप्त किया है।
जिला स्तरीय प्रवीण्य सूची में हायरसेकेण्डरी परीक्षा 2018 में कला संकाय में शास.मिडिल स्कूल पिछोर की कु.सोनिया सोनी ने प्रथम स्थान, शास.बालक बामौरकला के रानी सकुलाल ने द्वितीय स्थान, विज्ञान संकाय में आईपीएस स्कूल झींगुरा शिवपुरी की कु.जूली धाकड़ ने प्रथम स्थान, उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी के अभय दीक्षित ने द्वितीय स्थान, उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी के अर्पित कुशवाह एवं अशा.बाल शिक्षा निकेतन शिवपुरी की कु.आस्था गोयल ने तृतीय स्थान, कोमर्स संकाय में मॉडल स्कूल कोलारस की कु.आकांक्षा जैन ने प्रथम स्थान एवं उज्ज्वल जैन ने द्वितीय स्थान, कृषि संकाय में अशा.शीतला स्कूल नरवर के कमल सिंह कुशवाह ने प्रथम स्थान तथा गृह विज्ञान संकाय में शा.कन्या उमावि पिछोर की बसंती जाटव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिला स्तरीय प्रवीण्य सूची में हाईस्कूल परीक्षा 2018 में डेली पब्लिक हाईस्कूल शिवपुरी की कु.रेवती रमन लोधी ने प्रथम स्थान, शा.उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी की कु.सिया कुशवाह ने द्वितीय स्थान, शिक्षा भारती बाल निकेतन शिवपुरी की कु.आरती रावत, आईपीएस झींगुरा शिवपुरी के नीरज जैन एवं आदित्य नामदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!