Press "Enter" to skip to content

जॉब फेयर से मिली दिलीप को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी

शिवपुरी। आजीविका कौशल विकास योजना के तहत आयोजित हो रहे रोजगार मेले (जॉब फेयर)जरूरतमंद शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाने में काफी मददगार साबित हो रहे है, शिवपुरी जिले के ग्राम बिलोकलां के शिक्षित बेरोजगार दिलीप ओझा के लिए भी जॉबफेयर मददगार साबित हुआ। जॉब फेयर के माध्यम से दिलीप को आज मणपुरम फाइनेंस कंपनी शिवपुरी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में 12 हजार रूपए प्रतिमाह वेतन प्राप्त कर रहे है। जिससे दिलीप अपने माता-पिता सहित दो बहनों के साथ बेहतर जीवन निर्वाहन कर रहे है।
दिलीप ने बताया कि आजीविका कौशल विकास योजना के तहत अक्टूबर 2017 में सतनवाड़ा में जॉब फेयर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न पदों के लिए शिक्षित बेरोजगारों की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस (एसआईएस) में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में चयन हुआ। चयन उपरांत अनूपपुर जिले में एक माह का आरडीसी सिक्योरिटी गार्ड का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के तत्काल बाद ही 9 हजार रूपए प्रतिमाह के वेतन पर नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर प्रथम नौकरी मिली। लेकिन नोएडा शिवपुरी से काफी दूर होने के कारण परिवार की देखभाल सही ढंग से नहीं कर पा रहा था। वहां से नौकरी छोड़कर शिवपुरी में मणपुरम फाइनेंस कंपनी में 12 हजार रूपए प्रतिमाह के वेतन पर सिक्योरिटी गार्ड के पद पर सेवाए दे रहा है।
     उन्होंने बताया कि उनके दो बहनें भी आगे शिक्षा प्राप्त कर सके। इसके लिए शिवपुरी में रहकर वे अपने आगे की शिक्षा ग्रहण कर रही है। गांव में उनके पिता के पास मुश्किल से 4 बीघा जमीन थी। जिससे बड़ी मुश्किल से गुजारा हो पाता था। लेकिन आज सिक्योरिटी गार्ड के पद पर 12 हजार प्रतिमाह के वेतन से परिवार का भी भरण पोषण अच्छे ढंग से हो रहा है, जिससे परिवार में भी समृद्धि आई है। पिछले दिनों खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ”आजीविका कौशल विकास दिवसÓÓ पर दिलीप ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि आजीविका मिशन के तहत अगर जॉब फेयर आयोजित न होता, तो वे भी बेरोजगार होते और खेतों पर मजदूरी करते। आजीविका मिशन योजना को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्हें सिक्योरिटी गार्ड के पद पर सेवा देने पर गांव में पूरे परिवार को सम्मान मिलने के साथ-साथ गांववासी कहते है कि हमारे गांव का लड़का दिलीप ने गांव का गौरव बढ़ाया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!