शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र खतौरा के खेतों में एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब पड़ताल की तो मृतक की पहचान रामकृष्ण पुत्र मोतीलाल जाटव उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम अकौदा थाना रन्नौद के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि युवक की मौत अत्यधिक शराब के सेवन हुई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment