
शिवपुरी। जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में आज वार्ड 11 की पार्षद नीलम बघेल, उनके पति सहित वार्ड की महिलाएं पहुंची। उनका कहना था कि वार्ड 11 की महाराणा प्रताप कॉलोनी, ऊषा ट्रस्ट कॉलोनी, लक्ष्मीबाई रोड में चौपड़ा कुंआ से पानी की सप्लाई को अति शीघ्र जोड़कर घरों तक पानी पहुंचाया जाए। उनका कहना था कि विगत 40 वर्षों से इस कुएं से पानी की सप्लाई होती रही है, लेकिन महल के पीछे के रोड निर्माण कार्य के दौरान उक्त पाइप लाइन डैमेज होा गई जिससे वार्ड की जनता को पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। नीलम बघेल का कहना था कि दो दिन अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम चक्काजाम करेंगे, वहीं वार्डवासियों द्वारा नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवा और नगरपालिका हाय-हाय की नारेबाजी की। यहां बता दें कि शहर में पानी की समस्या एक विकराल रूप धारण कर चुकी है और पानी के अभाव में जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है।






Be First to Comment