Press "Enter" to skip to content

आज से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर रोजगार सहायक

– रोजगार सहायकों ने सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन
– निलंबित रोजगार सहायक को बहाल करने की मांग

सचिन जैन
खनियांधाना , जनपद पंचायत खनियाधाना के ग्राम रोजगार सहायक पंचायत सहायक सचिव कर्मचारी संघ के सभी सदस्यों ने मिलकर आज एक ज्ञापन जिला कलेक्टर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवपुरी के नाम स्थानीय तहसील कार्यालय पर पहुंचकर तहसीलदार महोदय को सौंपा जिस में मुख्य रुप से प्रदेश संगठन के आह्वान पर अपनी नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर 15 मई 2018 से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल की तथा शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन की सूचना दी गई । तथा सौंपे गए ज्ञापन में ग्राम पंचायत मगरोनी के ग्राम रोजगार सहायक को सीईओ जनपद पंचायत द्वारा गलत तरीके से निलंबित करने पर उनकी निंदा करते हुए उसकी बहाली की मांग की गई । इस अवसर पर करीब आधा सैकड़ा की संख्या में ग्राम रोजगार सहायक पंचायत सचिव मौजूद थे जो नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय तक पहुंचे और प्रभारी तहसीलदार को अपना ज्ञापन सौंपा ।
पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बताया की ग्राम पंचायत मगरोनी के रोजगार सहायक राय सिंह यादव के छोटे भाई का निधन दिनांक 20 अप्रैल को हुआ तथा अगले दिन 21 अप्रैल को जनपद पंचायत खनियाधाना में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया परंतु अपने भाई के एक दिन पूर्व ही निधन हो जाने के कारण उक्त रोजगार सहायक बैठक में उपस्थित नहीं हो सका जिस पर सीईओ जनपद पंचायत खनियाधाना ने अमानवीयता दिखाते हुए बैठक में उपस्थित ना होने के कारण तथा अन्य झूठे आरोप लगाकर रोजगार सहायक को पद से पृथक कर दिया जिसकी संघ निंदा करता है तथा तत्काल बहाल करने तथा दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग ज्ञापन में की गई है । इसके चलते आज सभी रोजगार सहायक पंचायत सहायक सचिव एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहे तथा आगामी 15 मई से संपूर्ण प्रदेश में कलमबंद हड़ताल के तहत अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!