शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में स्थित दामोदर गोयल के कोल्ड स्टोरेज से कल दोपहर अज्ञात चोरों ने 10 हजार रूपए कीमत की पांच चने की बोरी चोरी कर ली हैं। जिसकी शिकायत फरियादी दामोदर पुत्र बाबूलाल गोयल निवासी विष्णु मंदिर के पीछे ने देहात थाना पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।






Be First to Comment