Press "Enter" to skip to content

पुत्री को परीक्षा दिलाने जा रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, पुत्री घायल

शिवपुरी। गुना बायपास पर आज दोपहर एक कंटेनर की टक्कर से बाइक से अपनी पुत्री के साथ जा रहे शिक्षक बृजमोहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठी उसकी विवाहित पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि मृतक शिक्षक पुत्री को परीक्षा दिलाने अपनी बाइक से जा रहा था। तभी यह घटना घटित हो गई। पुलिस ने इस मामले में कंटेनर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बृजमोहन पुत्र परसादीलाल धाकड़ निवासी गांधी कॉलोनी  अपनी 22 वर्षीय विवाहित पुत्री नेहा धाकड़ के साथ गुना बायपास होते हुए बड़ौदी की ओर बाइक क्रमांक एमपी 33 एमएल 3522 से जा रहे थे। तभी एक कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक चला रहे बृजमोहन कंटेनर के पहिये के नीचे आ गए जिससे उनके यहां गंभीर अंदरूनी चोट आई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि पीछे बैठी नेहा ट्रक के पहिये के पास गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल और मृतक को वहां से उठाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बृजमोहन को मृत घोषित कर दिया जबकि नेहा का इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जाता है कि बृजमोहन रायश्री गांव में शिक्षक के रूप में पदस्थ थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!