शिवपुरी। जल क्रांति सत्याग्रह के समर्थन में समिति द्वारा बाजार बंद के आव्हान को पुलिस प्रशासन ने सत्याग्रह अनुमति की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए कोतवाली टीआई संजय मिश्रा ने नोटिस जारी क
र उन्हें धारा 188 का हवाला देकर चेतावनी दी है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि शांतिपूर्ण सत्याग्रह हेतु सत्याग्रह की अनुमति दी गई थी, लेकिन जल क्रांति सत्याग्रह समिति द्वारा 15.05.2018 को शिवपुरी बंद का आव्हान किया है जो शर्तों का उल्लंघन होकर धारा 188 की श्रेणी में आता है। नोटिस में शांतिपूर्ण सत्याग्रह की अनुमति की शर्तों का पालन करने के लिए कहा गया है।






Be First to Comment