
शिवपुरी। मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ शिवपुरी द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न समास्याओं को लेकर अरविंद कुमार जैन प्रांतीय सचिव के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी एवं महिला बाल विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। सीएमएचओ को दिए ज्ञापन में उल्लेख किया कि आंगनवाड़ी केन्द्रों पर डॉट्स एवं मीजल्स वू्रस्टल का वितरण का पैसा वर्ष 2013 से नहीं मिला है। इसके अलावा महिला बाल विकास अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को वर्ष 2014 से टेक होम राशन का वाहन भाड़ा उन्हें आज पर्यंत तक प्राप्त नहीं हो रहा है, वह स्वयं अपने खर्चे से उक्त राशि का भुगतान कर रही है। स्नेह शिविर माह सितम्बर 2014 एवं अक्टूबर 2014 की लंबित राशि अभी नहीं मिली है। इसके अलावा आंगनवाड़ी केन्द्रों पर भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप के चलते पेयजल की व्यवस्था न तो विभाग द्वारा की गई और न ही नगरपालिका ने इस ओर कोई ध्यान दिया। लघु वेतन कर्मचारी संघ ने मांग की है कि उक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने किया जाए। यहां बताना होगा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पहले से ही न्यून वेतन में कार्य करना पड़ रहा है फिर ऐसे में विभाग द्वारा उन्हें खर्चे की राशि का भुगतान न करने के कारण कार्यकर्ताओं को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा। ज्ञापन देने वालों में अरविंद कुमार जैन प्रांतीय सचिव के अलावा जिलाध्यक्ष धीरजसिंह राजपूत, अंकित नरवरिया, जसपाल भारती, शैलेन्द्र जादौन, महेश बैरागी, गोविंद सिंह आदि शामिल रहे।
Be First to Comment