जिपं सीईओ ने ग्राम पंचायत वायंगा सचिव रामकुमार को किया निलंबित

शिवपुरी- जिला पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन द्वारा शासकीय धनराशि का आहरण कर उसका प्रभक्षण किए जाने का दोषी पाए जाने पर जनपद पंचायत बदरवास की ग्राम पंचायत वायंगा के सचिव रामकुमार कुशवाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।