Press "Enter" to skip to content

मुहारिकलां भोज मुक्त विश्व् बिद्यालय में खुलेआम चल रही नकल

जिम्मेदार अधिकारी नही कर रहे कार्यवाही

खनियाधाना :- शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील अंतर्गत मुहारिकलां में चल रही भोज मुक्त विश्व् बिद्यालय की परीक्षा में आज कल नकल का खेल खुलेआम चल रहा है देखा गया है कि विद्यार्थीयों को आगे गाईड किताब रखकर खुलेआम नकल कराई जा रही है जब इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य सुरेश राम कालो व परीक्षा प्रभारी मुकेश कुमार लोधी से  बात करना चाहि तो बात करने को तैयार नही और धमकियां देने लगे और जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल को इस संभंध में जानकारी होते हुये भी कोई कार्यवाही नही कर रहे है इससे अब यह पता चलता है कि यह नकल का काला खेल सभी अधिकारियो के सानिध्य में चल रहा है तभी कोई कार्यवाही नही हो रही है इस मुहारिकलां परीक्षा सेंटर पर 99  छात्र छात्राएं हैं  जिनको नकल कराने में जिले के आलाअधिकारियों सहित परीक्षा सेंटर के शिक्षकों का  हाथ है जिनसे नकल कराने के एवज में मोटी रकम लेकर नकल तो करा रहे हैं साथ ही  अपनी जेब और  जिले के आला अधिकारियों की जेब  भर रहे हैं बताया गया है कि  प्रत्येक छात्र छात्रा से 2000 रुपये लेकर आगे नकल पर्ची व सीरीज गाईड रख कर दिल खोल के नकल कराई जा रही है जिसमे मिडिया की टीम ने जब छात्र छात्राओं  से बात की तो छात्र छात्राओं ने दुकते हुये कहा की अब कोई कार्यबहि नही होगी ऊपर तक रुपये पहुँचा है और हम लोगो ने कलेक्ट करके दिया है और हमारे प्राचार्य ने रुपये जहाँ भेजना थे भेज दिये है इससे अब साफ जाहिर होता है कि कार्यवाही क्यों नही हो रही और लगता है कि अब कोई कार्यबहि नही होगी जब इस संबंध में आलाकमानों से बात करना चाही तो फोन तक नही उठा

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!