Press "Enter" to skip to content

विप्र समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का हुआ सम्मान

शिवपुरी । मध्यक्षेत्रीय ब्राह्मण महासभा के संभागीय अध्यक्ष पं. रामकुमार भार्गव ने बीते रोज दतिया में रेस्ट हाउस पर पहुंचकर ब्राह्मण समाज का उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ मुन्नी शर्मा अध्यक्ष दतिया, एवं महिला संगठन की अध्यक्ष आशा मिश्रा ने सभी सेवाभावी व्यक्तियों को समाज द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया। सम्मान पाने वालों में मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज के सचिव संतोष तिवारी, दीपक कटारे मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के सदस्य एवं महिला संगठन की श्रीमती मीनाक्षी कटारे, कृष्णा तिवारी, रीता शर्मा, रजनी शर्मा
, अर्चना लिटौरिया, पुष्पा दांतरे, नीलम उदैनिया, कविता समाधिया, शिव तिवारी सहित अन्य महिलायें उपस्थिती जिनको संगठन के प्रमाण देकर सम्मानित किया और कहा कि संगठन को सर्वोपरि मानते हुए समाज हित में कार्य करना बहुत बड़ी समाज के लिए उपब्धि हैं।  पं. रामकुमार भार्गव ने कहा कि हमें विप्र बन्धुओं को जगाने का कार्य करना हैं क्योंकि समाज के लिए कार्य तो बहुत से संगठन करते हैं, लेकिन लोगों की धारण कुछ अलग बनी हुई है। इस धारणा को बदल कर समाज को ऊंचाईयों तक पहुंचाना हैं वैसे विप्र समाज एक जागरूक समाज माना जाता हैं, लेकिन समाज में एकता न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। हम सब एक हो जायें तो विप्र समाज किसी से कम नहीं हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!