शिवपुरी। जेएमएफसी शिवपुरी अभिषेक सक्सैना ने माधव नेशनल पार्क की सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने को लेकर दो आरोपितों को दो दो माह के कारावास व एक -एक हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। मामले की पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी राजवीर सिंह यादव ने की। अभियोजन के अनुसार खूबत वीट में जब वन अमला गश्त कर रहा था उसी दौरान आरोपित विजय एवं दिनेश दोनों मिले जिनके पास एक डंडा व गोहे का शव मिला पूछताछ पर बताया कि डंडे से गोहे का शिकार किया गया है। इसके बाद वन अमले ने केस दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपित विजय व दिनेश को दो-दो माह की सजा व एक-एक हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।खूबत वीट में गोहे का शिकार करने वाले दो आरोपियों को दो-दो माह का कारावास

शिवपुरी। जेएमएफसी शिवपुरी अभिषेक सक्सैना ने माधव नेशनल पार्क की सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने को लेकर दो आरोपितों को दो दो माह के कारावास व एक -एक हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। मामले की पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी राजवीर सिंह यादव ने की। अभियोजन के अनुसार खूबत वीट में जब वन अमला गश्त कर रहा था उसी दौरान आरोपित विजय एवं दिनेश दोनों मिले जिनके पास एक डंडा व गोहे का शव मिला पूछताछ पर बताया कि डंडे से गोहे का शिकार किया गया है। इसके बाद वन अमले ने केस दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपित विजय व दिनेश को दो-दो माह की सजा व एक-एक हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।


