शिवपुरी। जेएमएफसी पिछोर सुमित शर्मा ने मारपीट करने वाले दो आरोपितों को 6-6 माह की सजा व 1-1 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। मामले की पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने की।
अभियोजन के अनुसार 9 मार्च 2017 को फरियादी प्रेमनारायण के साथ आरोपित नरेन्द्र एवं लालाराम ने डंडे व चाकू से हमला कर उसकी मारपीट की थी। इसके बाद प्रेमनारायण ने पिछोर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया था। न्यायालय ने सुनवाई के बाद दोनों आरोपितों को 6-6 माह की सजा व 1-1 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।






Be First to Comment