Press "Enter" to skip to content

खनियांधाना के ग्राम सिनावलकलां में बनेगा उपस्वास्थ्य केन्द्र एवं खेल मैदान

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने सिनावलकलां में 77 लाख की नलजल योजना का किया भूमिपूजन

शिवपुरी। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी रूस्तम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में रहने वाली माँ एवं बहनों को दूर से पानी लाना न पड़े, इस समस्या को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण अंचलों हेतु मुख्यमंत्री ग्राम नलजल प्रदाय योजना शुरू की है। जिसके तहत आज खनियांधाना जनपद पंचायत के ग्राम सिनावलकलां में 77 लाख की लागत की नलजल येाजना के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर गांव में खेल मैदान एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र की घोषणा की। 
रूस्तम सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 77 लाख की नलजल योजना शुरू हो जाने से अब गांव के लोगों को दूर से पानी लाने की समस्या से निजात मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना तीन माह के अंदर पूर्ण होगी। श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि इस योजना के पूर्ण होने से गांव की माताऐं एवं बहनों को दूर से पानी लाना नहीं पड़ेगा। बल्कि इस योजना के माध्यम से अब घर-घर पानी पहुंचेगा। उन्होंने इस योजना के मिलने पर ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाए भी दी। 
इस मौके पर पूर्वमंत्री भैया साहब लोधी, कलेक्टर तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, अनुविभागीय दण्डाधिकारी पिछोर सी.पी.प्रसाद, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री लोकपाल सिंह लोधी सहित जनप्रतिनिधि आदि साथ थे।
शुरू में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री एस.एल.बाथम ने नलजल योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 77 लाख योजना है, इस योजना के तहत साढ़े 5 कि.मी. लम्बी पाईप लाईन बिछाकर घर-घर तक पानी पहुंचाया जाएगा। इस योजना को तीन माह के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा। 98 हितग्राहियों को आवासीय भूखण्ड के पत्र और 5 किसानों को सूखा राहत की राशि प्रदाय की गई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!