Press "Enter" to skip to content

27 वें दिन भी जारी रहा जल सत्याग्रह, कृष्णकांत भार्गव और सोनू कुशवाह बैठे भूखहड़ताल पर

शिवपुरी। शहर की प्यासी जनता के कंठों के लिए पब्लिक पार्लियामेंट जल सत्याग्रह कर रही है। माधव चौर धरना स्थल पर 27 वें दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल का क्रम जारी रहा। इस भूख हड़ताल पर कृष्णकांत भार्गव और सोनू कुशवाह  बैठे। इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी धरना स्थल पर पहुंचे और जल सत्याग्रह के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

धरना स्थल पर बैठे लोगों का कहना था कि दो साल में पूरी होने वाली योजना को 10 साल पूरे हो गए हैं और दोशियान कंपनी की हीला हवाली और योजना में हुए भ्रष्टाचार को लेकर योजना अधर में लटकी है और लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। टंकियों के भरने के बाद भी पानी की सप्लाई सही ढंग से नहीं की जा रही है जिससे लोग आज भी पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। जल सत्याग्रह कर रहे लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचारियों को सजा की जाए और पाइप लाइन को दोबारा डाला जाए और जल्द ही शहर में डिस्ट्रीब्यूशन लाइन भी डाली जाए जिससे लोगों के घरों तक पानी पहुंच सके।

कल महिलाएं कलेक्टर को सौंपेगी ज्ञापन

जल क्रांति सत्याग्रह द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के क्रम में कल 18 मई को कलेक्ट्रेट पर प्रात: 10.30 बजे महिला शक्ति द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा। शहर की जागरूक महिलाओं जल क्रांति सत्याग्रह के समर्थन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। रंजीता दीदी ने बताया कि महिलाओं से समय पर उपस्थित होकर सहयोग करने की अपील की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!