https://fastsamachar.com/2018/05/blog-post_670.html?m=1 यह खबर की थी प्रकाशित
खनियाधाना तहसीलदार की कार्यवाही
खनियाधाना :– विकासखंड खनियाधाना के मुहारीकलां के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में संचालित भोज मुक्त विश्वविद्यालय केंद्र क्रमांक 0331 पर बी ए प्रथम वर्ष का पेपर चल रहा था और नकल का खेल भी खुलेआम चल रहा था तो फ़ास्ट समाचार ने इस खबर को प्रमुखता से छापा था और खबर प्रकाशित होने के बाद ही से प्रशासन में हल चल मची हुई थी तभी जब आज गुरुबार 17 मई को सुवह बी ए प्रथम वर्ष के इतिहास द्वितीय प्रश्न पत्र का पेपर चल रहा था और हर पेपर की तरह नकल का खेल चालू था व खनियाधाना तहसीलदार कैलाशचंद्र मालविय एबं मोहम्मद अनीश कुर्रेशी ने एक टीम गठित की और परीक्षा केंद्र पर पहुच कर औचक निरीक्षण किया तो नकल का खेल चालू था और आगे पर्चियां रख कर नकल कराई जा रही थी तहसीलदार खनियाधाना ने 17033108090,1703310883,17033108068,17033108062,17033108074,17033108063,17033318042,1703318059 आठ छात्र छात्राओं के नकल के प्रकरण बनाय और मोके पर पंचनामा बनाया गया
इनका कहना
हा निरीक्षण के दौरान मुहारीकलां भोज मुक्त विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र पर बी ए इतिहास के पेपर में 8 नकलचियों को पकड़ा है प्रकरण बनाकर भोज विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी को कार्यवाही प्रस्तावित कर दी गई है।
कैलाशचंद्र मालवीय नायब तहसीलदार खनियाधाना




