Press "Enter" to skip to content

पार्षद लालजीत ने मंत्री से की पानी सप्लाई नहीं होने की शिकायत, मंत्री ने नपा अधिकारियों से मांगा जवाब

शिवपुरी -वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद लालजीत आदिवासी द्वारा वार्ड में पानी सप्लाई न होने पर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से शिकायत की जिस पर यशोधरा राजे ने सीएमओ गोविंद भार्गव और एई आरडी शर्मा को मौके पर बुलाया और उन्हें निर्देशित किया कि जल्द से जल्द पार्षद की समस्या को हल किया जाए। वहीं विधायक प्रतिनिधि डिंपल जैन और पार्षद भानु दुबे को बुलाकर उनसे कहा कि अब लालजीत के वार्ड में पानी सप्लाई कराना तुम्हारी जिम्मेदारी है। इसके बाद से पार्षद मेरे पास शिकायत लेकर न आए। 

एचओ कहने पर मंत्री ने अधिकारियों को टोका

सर्किट हाउस पर पार्षद लालजीत आदिवासी की समस्या सुनने के बाद उन्होंने सीएमओ गोविंद भार्गव को अपने पास बुलाने के लिए वहां मौजूद भाजपा नेताओं को कहा। जिस पर कुछ नेताओं ने सीएमओ को एचओ कहकर संबोधित किया। जिस पर मंत्री ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अपने शब्द को सुधारो अब यह एचओ नहीं सीएमओ हैं। वहीं इसी दौरान नगरपालिका के एई आरडी शर्मा ने भी सीएमओ को एचओ कहकर संबोधित किया जिस पर मंत्री ने श्री शर्मा को भी समझाइश दी। 

वरिष्ठ पार्षद विक्की भदौरिया ने की पार्षद पुत्र अग्रवाल की शिकायत 

सर्किट हाउस पर वरिष्ठ पार्षद विक्की भदौरिया ने वार्ड क्रमांक दो की पार्षद मुन्नी अग्रवाल के पुत्र विवेक अग्रवाल की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से शिकायत की कि वार्ड में जो टैंकर चलाए जा रहे हैं उन्हें वार्डवासियों तक नहीं पहुंचाया जाता है और उक्त टैंकरों को खुर्दबुर्द कर दिया जाता है। ऐसी स्थिति में वार्ड में पेयजल संकट गहरा गया है और लोग पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!