Press "Enter" to skip to content

पटवारी में चयनित अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन 26 मई को

शिवपुरी। पटवारी भर्ती परीक्षा 2017 में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का

सत्यापन हेतु काउंसलिंग 26 मई 2018 को प्रात: 10 बजे से कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख जिला शिवपुरी में गठित समिति द्वारा की जाएगी।

काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को स्नातक उपाधि की मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जारी डिग्री, आयु संबंधी प्रमाण पत्र- जन्म प्रमाण पत्र अथवा दसवी बोर्ड की मार्कशीट, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, नि:शक्तजनों हेतु नि:शक्तता का प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिकों हेतु प्रमाण पत्र एवं निर्धारित प्रारूप में नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित छायाप्रति साथ में लाना होंगे।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!