कर्नाटक को लेकर कांग्रेस का धरना आज

शिवपुरी। कर्नाटक में कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए न बुलाए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले शुक्रवार को सुबह 11 से 1 बजे तक दो घंटे का धरना दिया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने बताया कि यह धरना कलेक्ट्रेट के समीप एमए अस्पताल के कॉर्नर पर आयोजित होगा। धरने में सभी कांग्रेस मौजूद रहेंगे।