वृद्ध को मारने की नीयत से किया चाकू से हमला, 307 का केस दर्ज

शिवपुरी। कल करैरा थाना अंतर्गत ग्राम दबरा में पुरानी रंजिश के कारण एक युवक ने वृद्ध में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी देवेंद्र साहू निवासी दबरा के विरूद्ध भादवि की धारा 307 के तहत हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी देवेंद्र साहू की पुरानी रंजिश मंगलिया पुत्र छत्तू साहू से चली आ रही है। इसी रंजिश के कारण कल आरोपी देवेंद्र ने मंगलिया के पेट में जान से मारने की नियत से चाकू मारे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


संबंधित खबरें