Press "Enter" to skip to content

बुलेट फिसलने से पूर्व सरपंच की दर्दनाक मौत

शिवपुरी -शहर से पोहरी बायपास पर निवासरत ग्राम पंचायत सिकरावदा के पूर्व सरपंच की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा इतना खतरनाक था कि उनके साथ उनकी बुलेट बाइक पर सबार उनका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल साथी को लेकर जिला चिकित्सालय लेकर आये जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार पूरण रावत निवासी सिकरावदा हाल निवासी हनुमान कॉलोनी पोहरी बायपास अपने साथी विशनलाल रावत निवासी रायचंदखेरी साथ अपने गांव सिकरावदा होते हुए अपनी बुलेट क्रमांक MP33 C4888 से ग्राम बागोदा से लौट रहे थे तभी मुडेरी के पास बुलेट अनियत्रित होकर फिसल कर गिर गई। जिससे बुलेट पर सवार पूर्व सरपंच पूरण रावत की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही इस हादसे में बुलेट पर पीछे बैठे एक रिश्तेदार विशनलाल रावत की हालत भी गंभीर बताई गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!