![]() |
| फाइल फोटो |
शिवपुरी। वर्ष 2008 से शिवपुरी के माधवराव सिंधिया खेल परिसर में चल रही मप्र क्रिकेट अकादमी को प्रदेश के खेल एवं युवक कल्याण विभाग ने बंद करने का फैसला कर लिया है। विभाग की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि बीते 10 सालों में इस अकादमी से कोई भी बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं हो सकी है। इसलिए ये फैसला लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस अकादमी के अलावा उनके विभाग द्वारा संचालित की जा रही अन्य सभी अकादमियों में बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत कर ला रहे हैं, लेकिन अब तक एक भी उपलब्धि इस अकादमी के खाते में नहीं जा पाई है। ऐसे में विभाग ने इसे बंद करने का फैसला लिया है।
इस अकादमी को बंद करने के पीछे का कारण नॉन परफॉर्मेंस रहा। इस अकादमी के कोच रह चुके पूर्व क्रिकेटर मदनलाल ने पूरे प्रदेश में टैलेंट सर्च अभियान चलाकर 24 बच्चों का चयन किया जाता था। इस अकादमी पर बजट तो करोड़ों में खर्च किया गया, लेकिन एक भी बच्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर तो क्या राष्ट्रीयस्तर तक की टीम में अपनी जगह नहीं बना सका।
वही काम करेंगे जिससे शिवपुरी के बच्चों को हो लाभ
हमारी जितनी भी अकादमी चल रही हैं, सभी में बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अकादमी को 10 सालों से चला रहे हैं लेकिन एक भी बच्चा अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर तो क्या रणजी तक में नहीं पहुंचा। फिर हम इतना पैसा क्यों खर्च करें। मैं खेल परिसर में वही करूंगी, जिसमें शिवपुरी के बच्चों को लाभ होगा। यशोधरा राजे, मंत्री, खेल एवं युवक कल्याण विभाग







Be First to Comment