Press "Enter" to skip to content

नौपतों से पहले गर्मी से बेहाल लोग, पारा पहुँचा 45 डिग्री

शिवपुरी। अभी तो नौपतों का आना शेष है, लेकिन इससे पूर्व भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। इस इस मौसम में पहली बार तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शनिवार को सुबह से तीखी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर को तेवर सख्त हुए तो लोग घर या दफ्तर में कैद हो गए। जिन्हें आवश्यक कामकाज से जाना था वे घरों से निकले। बाजार में आवाजाही कम रही वहीं चौराहे सुनवासन नजर आए। बीते कुछ दिनों में तापमान ने 44 का आंकड़ा तो छुआ, लेकिन कभी आंधी तो कभी बादल छाने के चलते तापमान में कमी भी देखी गई, लेकिन तापमान ने 45 डिग्री को छूकर आने वाले दिनों में गर्मी और पडने का संदेश दे दिया है। मौसम के जानकार राजकुमार शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!