
लोधी निवासी ग्राम हुरी ने घर में अकेली छोटे भाई की 22 वर्षीय पत्नी के साथ विगत 16 अक्टूबर 2016 को दुष्कर्म कर दिया। घटना के समय महिला का पति व अन्य सदस्य शादी समारोह में शामिल होने गए थे। अकेली पाकर आरोपी जेठ ने रेप कर दिया। घर वालों के पीडि़ता ने पूरा बात बताई लेकिन ससुरालियों ने इसकी पुलिस में रिपोर्ट नहीं कराई। इसके बाद पीडि़ता अपने मायके चली आई और माता-पिता को सारी घटना बताई। समाज की पंचायत भी बुलाई गई, जिसमें राजीनामा करने की बात कही। लेकिन मायके पक्ष द्वारा हिम्मत दिलाने पर पीडि़ता ने 18 मई को मायापुर थाने आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी जेठ रामनिवास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment