शिवपुरी -शहर में भीषण पेयजल संकट को देखते हुए प्रशासन ने एक ओर जहां निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है वहीं दूसरी ओर धुलाई सेंटरों पर गाडिय़ों की धुलाई भी प्रतिबंधित कर दी, लेकिन प्रशासन के इस आदेश का असर होता हुआ नहीं दिख रहा है। आज शहर के धुलाई सेंटरों पर बिना किसी खौफ के गाडिय़ों की धुलाई जारी रही। विकास धर्मकांटे के पास स्थित धुलाई सेंटर पर सुबह 10 बजे से गाडिय़ों की धुलाई निरंतर होती रही। वहीं दुर्गादास राठौर चौराहे पर स्थित धुलाई सेंटर पर भी गाडिय़ों की धुलाई जारी रही। DM के आदेश को लटकाया खूंटी पर, धुलाई सेंटर बेखौफ जारी

शिवपुरी -शहर में भीषण पेयजल संकट को देखते हुए प्रशासन ने एक ओर जहां निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है वहीं दूसरी ओर धुलाई सेंटरों पर गाडिय़ों की धुलाई भी प्रतिबंधित कर दी, लेकिन प्रशासन के इस आदेश का असर होता हुआ नहीं दिख रहा है। आज शहर के धुलाई सेंटरों पर बिना किसी खौफ के गाडिय़ों की धुलाई जारी रही। विकास धर्मकांटे के पास स्थित धुलाई सेंटर पर सुबह 10 बजे से गाडिय़ों की धुलाई निरंतर होती रही। वहीं दुर्गादास राठौर चौराहे पर स्थित धुलाई सेंटर पर भी गाडिय़ों की धुलाई जारी रही। 


