पोहरी खरीदी केन्द्र पर चना की फसल तुलवाने के ऐवज में पैसे लेने वाले दो कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज

शिवपुरी। विपणन संस्था पोहरी के खरीदी केन्द्र पर पदस्थ कर्मचारी मनीष उर्फ सोनू सिंह वैश और राकेश यादव निवासीगण पोहरी के खिलाफ सहकारी निरीक्षक प्रभारी जेएसओ पी बंसल की शिकायत पर से पोहरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। निरीक्षक प्रभारी ने दोनों कर्मचारियों की शिकायत दर्ज कराई थी कि दोनों के द्वारा किसानों से चने की फसल के ऐवज में 100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 4000 रुपए और 2900 रुपए का लेनदेन किया है। बताया जाता है कि पोहरी मंडी में रिश्वत का यह खेल पिछले लंबे समय से चल रहा था जिसकी शिकायतें किसानों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी और अंतत: दोषियों के खिलाफ कायमी गई। यहां खासबात यह है कि भ्रष्टाचार के इस खेल में मुख्य आरोपी का नाम तक नहीं आया जबकि छोटे कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही हुई है जो सिर्फ मोहरे थे।