शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम ऊमरीकलां में रहने वाली 19 वर्षीय युवती 13 मई को अपने घर में सो रही थी तभी रात्रि 11 बजे गाँव का ही रहने वाला नरेन्द्र पुत्र ओंकार लोधी घुस आया और युवती के साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म कर दिया। युवती की आवाज सुनकर पास में सो रही उसकी भाभी जाग गई। भाभी को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। घटना के समय युवती और उसकी भाभी दोनों ही थीं जबकि उसका भाई काम करने के लिए झांसी गया हुआ था। इस बात की जानकारी युवती की भाभी ने अपने पति को दी जब पति लौटकर आया तो कल भौंती थाने पहुँचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर से आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।घर में भाभी के साथ सो रही युवती के साथ दुष्कर्म, भाभी के जागने पर भागा आरोपी

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम ऊमरीकलां में रहने वाली 19 वर्षीय युवती 13 मई को अपने घर में सो रही थी तभी रात्रि 11 बजे गाँव का ही रहने वाला नरेन्द्र पुत्र ओंकार लोधी घुस आया और युवती के साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म कर दिया। युवती की आवाज सुनकर पास में सो रही उसकी भाभी जाग गई। भाभी को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। घटना के समय युवती और उसकी भाभी दोनों ही थीं जबकि उसका भाई काम करने के लिए झांसी गया हुआ था। इस बात की जानकारी युवती की भाभी ने अपने पति को दी जब पति लौटकर आया तो कल भौंती थाने पहुँचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर से आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।


