शिवपुरी। जिले के तहसील पोहरी मुख्यालय पर आयोजित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं तेंदूपत्ता संग्राहको के संयुक्त सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी में पीने के लिए पानी नसीब नहीं हुआ, वहीं सीएम के मंच पर रखे कूलरों में कर्ताधर्ताओं द्वारा मिनरल वाटर भरा गया। इस नजारे को जो भी देख रहा था वह जिम्मेदारों को कोसता नजर आया क्योंकि उन्हें पीने का पानी नहीं मिल पा रहा था जबकि पारा 45 डिग्री के करीब था।सीएम के मंच पर रखे कूलरों में डाला मिनरल वाटर, भीषण गर्मी में पानी को तरसे लोग

शिवपुरी। जिले के तहसील पोहरी मुख्यालय पर आयोजित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं तेंदूपत्ता संग्राहको के संयुक्त सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी में पीने के लिए पानी नसीब नहीं हुआ, वहीं सीएम के मंच पर रखे कूलरों में कर्ताधर्ताओं द्वारा मिनरल वाटर भरा गया। इस नजारे को जो भी देख रहा था वह जिम्मेदारों को कोसता नजर आया क्योंकि उन्हें पीने का पानी नहीं मिल पा रहा था जबकि पारा 45 डिग्री के करीब था।


