अपराध की नीयत से घूम रहे जण्डेल सिंह गुर्जर को 315 बोर की रायफल के साथ पकड़ा

शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से पुराना टोल टैक्स के पास पाराशर फार्म हाउस के पास शिवपुरी से अपराध की नीयत से घूम रहे जण्डेल सिंह पुत्र सावधान सिंह गुर्जर उम्र 60 वर्ष निवासी सुरैला थाना भंवरपुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर की एक रायफल व 17 जिंदा राउण्ड जब्त किए। आरोपी लायसेंस की शर्तों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 30 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।