
प्रत्येक मंगलवार को हजारों भक्तों को पिलाया जाएगा आरओ का ठण्डा पानी
शिवपुरी। प्रति मंगलवार को शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों से पैदल बांकड़े हनुमान मंदिर की यात्रा करने वाले हजारों भक्तों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने की दृष्टि से नगर महामंत्री हरिओम राठौर बताशे वालों ने करबला पर ठंडे पेयजल की प्याऊ लगाई। जहां से गुजरने वाले भक्तों और राहगीरों ने शीतल पेयजल पीकर अपनी प्यास बुझाई। नगर महामंत्री हरिओम राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुरी विधायक एवं केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के आशीर्वाद से उन्होंने यह प्याऊ लगाई गई है जो हर मंगलवार को संचालित की जाएगी। जिसमें आरओ का ठंडा पानी पिलाया जाएगा। आज मंगलवार से जिसका शुभारंभ किया गया है और सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक यह प्याऊ संचालित रहेगी। इस मौके पर घनश्याम शर्मा, अनिल अवस्थी, नरेन्द्र शर्मा, अजीत ठाकुर, मंगल सेंगर, केपी परमार, संदीप भार्गव, अशोक शिवहरे, मुकेश बाथम, सुरेन्द्र शाक्य, राकेश कुशवाह, सीटू शर्मा, नीरज गुप्ता, राकेश राठौर, पवन राठौर, अरविंद राठौर आदि उपस्थित रहे।




