Press "Enter" to skip to content

पोहरी को नगरपरिषद बनाने की घोषणा पर विधायक भारती ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

शिवपुरी। विगत दिवस पोहरी में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सम्मेलन तथा तेंदुपत्ता संग्राहकों के बोनस वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित हुए। कार्यक्रम के स्वागत भाषण में क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती ने पोहरी की जनता की ओर से पोहरी को नगरपरिषद बनाए जाने की मांग रखी। विधायक भारती ने कहा की यहां की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग है, कि पोहरी को नगरपरिषद का दर्जा मिले। विधायक भारती की इस मांग पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जून माह के अंत तक पोहरी को नगरपरिषद  बनाने के आदेश जारी किए जाने की घोषणा की। 
विधायक भारती ने अपनी एक अन्य मांग में मुख्यमंत्री से पोहरी की सरकुला मध्यम उद्हन सिंचाई एवं पेयजल परियोजना की स्वीकृति की मांग की। विधायक भारती की इस मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना की आवश्यक पूर्तियों के उपरान्त सरकुला नदी पर बांध निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की जावेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक भारती द्वारा एबी रोड स्थित वरकेश्वर सिंचाई परियोजना का पुन: परीक्षण कराए जाने की मांग पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि सर्वे उपरान्त तकनीकी रूप से पास होने पर वरकेश्वर बांध का निर्माण कराया जावेगा। विधायक भारती ने मगरोनी को नगरपरिषद बनाए जाने की भी मांग की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पोहरी को जून माह के अन्त तक नगरपरिषद बनाए जाने तथा सरकुला नदी पर बांध निर्माण की प्रक्रिया में आवश्यक पूर्तीयों के उपरान्त स्वीकृति दिए जाने की घोषणा पर क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती ने पोहरी क्षेत्र की जनता की ओर से प्रदेश की मुखिया का आभार व्यक्त किया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!