मेरी भांजी प्रदेश की बिटिया को मेरा आशीर्वाद – मुख्यमंत्री
शिवपुरी-प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील के प्रवास के अंतर्गत मैसेज इंडिया के अंतिम दौर में पहुंची दीपा सूर्या भार्गव जो कि शिवपुरी और मध्य प्रदेश से एकमात्र प्रतियोगी हैं, को सिर पर हाथ रखकर बधाई देते हुए मध्यप्रदेश का गौरव निरूपित किया और कहा कि मेरी भांजी दीपा मध्य प्रदेश और शिवपुरी का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगी। अन्य सभी क्षेत्रों की तरह इस विश्व सुंदरी प्रतियोगिता मिसेज इंडिया के तमाम पढ़ाओ परकर हमें गौरवान्वित किया है। मैं दीपा के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं साथ ही दीपा को मध्यप्रदेश शासन की ओर से और मध्य प्रदेश के जन सामान्य की ओर से शुभकामनाएं देता हूं कि दीपा और उनकी टीम ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को आंदोलित कर जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है दीपा के साथ श्री चौहान ने तृप्ति पाराशर,रूबी शर्मा,मीनू मोनिका गौतम,दीक्षा भारती कविता आदि को भी बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।