शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के न्यूब्लॉक में स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में कल सुबह एक उपभोक्ता आनंद पुत्र उमाशंकर शर्मा निवासी न्यू शिव कॉलोनी ने वहां बैठे एई संदीप पाण्डेय के साथ बिजली बिल को लेकर गाली गलौच कर दी और बाद में उनके साथ हाथापाई कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जिसकी शिकायत एई पाण्डेय ने कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आनंद शर्मा के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 427, 353 और 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। विद्युत विभाग के एई पाण्डेय के साथ हाथापाई, मामला दर्ज

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के न्यूब्लॉक में स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में कल सुबह एक उपभोक्ता आनंद पुत्र उमाशंकर शर्मा निवासी न्यू शिव कॉलोनी ने वहां बैठे एई संदीप पाण्डेय के साथ बिजली बिल को लेकर गाली गलौच कर दी और बाद में उनके साथ हाथापाई कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जिसकी शिकायत एई पाण्डेय ने कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आनंद शर्मा के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 427, 353 और 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 


