Press "Enter" to skip to content

पाल बघेल समाज द्वारा 3 जून को धूमधाम से मनाई जाएगी अहिल्याबाई होल्कर जयंती, तैयारियां जोरों पर

-मानस भवन में पाल बघेल समाज करेगा प्रतिभाओं का सम्मान
-10वीं एवं 12वीं के मेधावी बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

शिवपुरी- पाल बघेल समाज पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती 3 जून रविवार को धूमधाम से मनाएगा। इस अवसर समाज की उन प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा जिन्होंने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हैं। कार्यक्रम की तैयारी हेतु समाज की बैठक प्रत्येक ब्लॉक पर जिलाअद्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप बघेल द्वारा ली जा रहीं। गत दिवस एक बैठक का आयोजन जिले की खनियाधाना तहसील पर आयोजित की गई जिसमें सैंकड़ो की संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे। उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने एक स्वर से समाज के विकास और एकता पर बल दिया और सामाजिक आयोजनों में बढचढकर भागीदारी करने का संकल्प लिया।
खनियाधाना के ब्लॉक पदाधिकारियों ने भी जिलास्तरीय आयोजन के बाद खनियाधाना में भी अहिल्या बाई होल्कर जयंती मानाने का निर्णय लिया।
जिलास्तरीय बैठक का आयोजन खनियाधाना  के डॉ. भीमराव अम्बेडकर मांगलिक भवन में किया गया। बैठक में समाज की आर्थिक,सामाजिक और राजनैतिक विकास, समाज में व्याप्त कुरीतियों सहित विभिन्न मुद्दों पर  विचार विमर्श किया गया| बैठक की अध्यक्षता पिछोर विधानसभा के पाल समाज के मुखिया हरवान पाल बलदेवपुर ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष एड. रामस्वरूप बघेल मौजूद रहे | कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे और समाज को राजनैतिक रूप से एक होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान मंच से किया गया एवं समस्त बिरादरी ने हाथ उठाकर एकता में रहने का संकल्प लिया युवाओं ने भी पाल महासभा से जुड़ने की इच्छा प्रकट की और समाज सेवा का प्रण लिया गया| सम्मेलन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष एड. रामस्वरूप बघेल ,जिला उपाध्यक्ष सुदामा प्रसाद पाल,जिला महामंत्री जगन बघेल , जिला संगठन मंत्री भगवान सिंह पाल सतनवाडा,जिला सचिव परसादी पाल ,कृष्णा हॉस्टल संचालक राजू पाल शिवपुरी,पिछोर ब्लाक अध्यक्ष देवसिंह पाल ,पिछोर कार्यकारिणी के रूपलाल पाल,रतिराम पाल , मनोज पाल,अनिल पाल, बादाम पाल ,वीर सिंह पाल,वीरेन्द्र पाल ,महाराज सिंह पाल, प्रवक्ता बलराम पाल, विधानसभा प्रभारी राजकुमार पाल सिनावलखुर्द, खनियाधाना ब्लाक अध्यक्ष शिशुपाल सिंह पाल पटनापुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभाराम पाल, सचिव निरंजन पाल , कोषाध्यक्ष राजाराम पाल , सह सचिव नरेंद्र पाल रिछाई,संगठन मंत्री गोविन्द सिंह पाल ,जयराम पाल तथा मार्गदर्शक के रूप में ओमकार पाल  सिलपुरा, प्रताप पाल बुकर्रा, प्रीतम पाल बमोरखुर्द ,रामकिशन पाल गणेशखेडा उपस्थित रहे|

-27 मई तक जमा कराएं दस्तावेज

पाल बघेल समाज के जिलाअद्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप बघेल ने बताया कि जिन छात्र छात्राओं ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हैं वे अपनी अंकसूची की एक फोटोकॉपी और एक कलर्ड फ़ोटो 27 मई तक समाज के ब्लॉक एवं जिलास्तरीय पदाधिकारियों को जमा कराएं जिससे उनके प्रमाण पत्र बनवाये जा सकें। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!