Press "Enter" to skip to content

पिछोर पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही, 30 पेटी शराब सहित कार की जब्त

शिवपुरी। पिछोर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से अवैध रूप से परिवहन की जा रही शराब को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार एसआई अंशुल गुप्ता को थाना प्रभारी ने निर्देशित किया कि दिनारा तरफ से सफेद कल की जायलो गाड़ी में अवैध शराब भरकर  बसई बडोरा की तरफ जा रही है जिसे पकड़ा है। इसके बाद श्री गुप्ता मयफोर्स के मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान के लिए रवाना हुए जैसे ही वह जुंगीपुर तिराह छावनी पहुंचे तभी दिनारा तरफ से गाड़ी आते हुए दिखी जिसे पुलिस ने रोक लिया। उक्त जायलो कार क्रमांक यूपी 94 ए 6118 से एक व्यक्ति जो ड्रायवर की सीट के पास में बैठा था अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 20 पेटी देशी प्लेन मदिरा, 5 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब, 5 पेटी वीयर पावर भरी हुई थी। जब उक्त चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम देवेन्द्र प्रजापति पुत्र हरभजन प्रजापति उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम टेकरी थाना कोतवाली तालबेहट जिला ललितपुर उप्र साथ ही पास में बैठने वाले का नाम सुजीत कुमार राय पुत्र अरविंद राय निवासी बडौरा जिला झांसी होना बताया। जब पुलिस ने शराब संबंधी लायसेंस की मांग की तो ड्रायवर ने बताया कि वह और सुजीत कुमार शराब को बसई तरफ ले जा रहे और दोनों अवैध शराब का कारोबार करते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनिय की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!