Press "Enter" to skip to content

खेत में घुसी भैंस को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

शिवपुरी। इंदार के ग्राम कुटवारा में बीते रोज आरोपी के खेत में घुसी भैंसों को आरोपी ने डंडों से हमला बोल दिया और एक भैंस को डंडों से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। जिसकी शिकायत भैंस मालिक ने थाने मेें दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 429 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार शंकर पुत्र चंदन जाटव निवासी ग्राम कुटवारा की भैंसें  बीती 20 मई की शाम चरते-चरते आरोपी खलक सिंह नन्हें जाटव के खेत में घुस गई जहां आरोपी ने उक्त भैंसों पर लाठियों से हमला बोल दिया। जिससे कुछ भैंसें किसी तरह वहां से भाग निकली। लेकिन एक भैँस खेत में फस गई। जिस पर आरोपी ने जमकर डंडें बरसाए और आरोपी ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी जब फरियादी को लगी तो उसने थाने पहुंचकर एक आवेदन पुलिस को दिया। जिसकी जांच के बाद कल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!