शिवपुरी। भौंती के ग्राम नावसी ईमलिया में बिगत रात्रि घर में घुसे एक चोर को गृह स्वामिनी ने चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया तो चोर ने उसकी पिटाई लगा दी और अपने आप को उससे छुड़़ाकर भाग गया। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने थाने में दर्ज करा दी र्है। पुलिस ने चोर के खिलाफ भादवि की धारा 456, 323 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
बीते 19 मई की रात्रि फरियादी पनकू बाई पत्नि खेमराज केवट अपने घर पर सौ रही थी। तभी रात्रि करीब 11 बजे एक चोर दामोदर पुत्र सीताराम लोधी घर में घुस आया। जहां उसने घर में रखा सामान उठा लिया। जिसकी आवाज सुनकर फरियादी जाग गई और उसने चोर को पकड़ लिया और जब उसने परिवार के अन्य सदस्यों को शोर मचाकर जगाया तो चोर ने पीडि़ता की मारपीट कर दी और अपने आप को छुड़ाकर वहां से भाग गया।



